चंद्रपुर की हर खबर, सबसे पहले -
AAJ KA NEWS MH 34
सत्य • सटीक • निष्पक्ष

चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर के रहमतनगर इलाके में स्थित नगरपालिका के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस रिसाव के बाद स्थानीय लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत होने लगी।

जानकारी के अनुसार, यह प्लांट इरई नदी के किनारे स्थित है। पिछले 3-4 दिनों से हल्का रिसाव हो रहा था, लेकिन आज शाम करीब 5 बजे रिसाव तेज हो गया। जिसके बाद आसपास के 25 से 30 घरों के लगभग 30 निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा। प्लांट के कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर पानी की आपूर्ति रोक दी और गैस रिसाव को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि समय पर ध्यान नहीं दिया गया। फिलहाल गैस रिसाव को रोक कर पानी की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔔
🔔 Notification On करें? ✕

जब भी नई खबर आएगी, तुरंत आपके मोबाइल पे Notification आएगा!

✅ Chandrapur Breaking News
✅ तुरंत जानकारी
🏪 Ads Dekho →