चंद्रपुर की हर खबर, सबसे पहले -
AAJ KA NEWS MH 34
सत्य • सटीक • निष्पक्ष

चंद्रपुर, 24 सितंबर 2026: चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, जिसके चलते मिश्रित जनादेश की स्थिति बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बहुमत के आंकड़े से दूर रहने के कारण अब गटनेता और महापौर पद के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।

कांग्रेस के 27 नगरसेवक एक साथ, राजेश अडूळ गटनेता चुने गए

इसी कड़ी में आज कांग्रेस के सभी 27 नवनिर्वाचित नगरसेवक पहली बार एक साथ एक बैठक में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से राजेश अडूळ को कांग्रेस का गटनेता चुना गया है। बताया जा रहा है कि सत्ता समीकरण में कांग्रेस की भूमिका निर्णायक रहने वाली है।

ठाकरे गुट के नगरसेवकों को ऑफर का आरोप

दूसरी तरफ, इस सियासी खींचतान के बीच एक बड़ा आरोप भी सामने आया है। ठाकरे गुट के खेमे से आरोप लगाया गया है कि उनके नवनिर्वाचित नगरसेवकों को पाला बदलने के लिए 1 करोड़ रुपये तक की ऑफर दी जा रही है।

हालांकि इस आरोप पर अभी तक दूसरी तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, और यह ऑफर किसने दिया इसकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो पाई है।

चंद्रपुर मनपा में मेयर किसका होगा, ये आने वाले 2-3 दिनों में साफ हो जाएगा, लेकिन फिलहाल शहर में हर तरफ इसी सियासी घमासान की चर्चा है।

2 thoughts on “चंद्रपुर मनपा चुनाव: किसी को बहुमत नहीं, कांग्रेस के 27 नगरसेवक एकजुट, ठाकरे गुट को 1 करोड़ के ऑफर का आरोप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔔
🔔 Notification On करें? ✕

जब भी नई खबर आएगी, तुरंत आपके मोबाइल पे Notification आएगा!

✅ Chandrapur Breaking News
✅ तुरंत जानकारी
🏪 Ads Dekho →